
फिल्म ‘पठान’ की कमाई आसमान छू रही है। बता दें फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। दुनिया भर में फिल्म ‘पठान’ रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ‘पठान’ को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। लेकिन अभी तक फैंस अपना प्यार फिल्म के प्रति दिखा रहे हैं। फैंस शाहरुख खान के चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक होने पर खूब प्यार दिखा रहे हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म पठान ने 10वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
#Exclusive #ShahRukhKhan Starrer #Pathaan Set To Cross 380 Cr Nett India And 725 Cr Worldwide On 2nd Friday,All Time Blockbuster!#ShahRukh #SRK #Pathan #DeepikaPadukone #JohnAbraham #BoxOffice #PathaanCollection #Pathaan700crWorldwide @iamsrk @yrf
Link: https://t.co/wyjW0vcv9p pic.twitter.com/w5FT5ZfyJu
— Box Office Worldwide (@BOWorldwide) February 3, 2023
शाहरुख की फिल्म ने 10वें दिन 13-15 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 378-380 करोड़ के करीब हो गया है। ‘पठान’ 400 करोड़ का आंकड़ा छूने के काफी करीब है। फिल्म ने पहले दिन 57 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 70.5 करोड़ रुपये कमाए थे। वही तीसरे दिन फिल्म ने 39.25 करोड़ की कमाई की थी। चौथे दिन फिल्म ने 53.25 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 60.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। छठे दिन ‘पठान’ की कमाई में 26.5 करोड़ रुपये रही और सातवें दिन फिल्म ने कुल 23 करोड़ का कलेक्शन किया। आठवें दिन फिल्म ने 18.25 करोड़ की कमाई की थी। 9वें दिन- 15.50 करोड़ की कमाई की थी।
#ShahRukhKhan’s #Pathaan Total Worldwide Gross #BoxOffice Collections,Set To Cross 825-850 Cr by 2nd Weekend!ALL TIME BLOCKBUSTER #SRK #Pathan
Day 1: 106 cr
Day 2: 113.50 cr
Day 3: 93.50 cr
Day 4: 116 cr
Day 5: 112 cr
Day 6: 48 cr
Day 7: 41 cr
Day 8: 33 cr
Total: 667 cr Gross https://t.co/1tO2Xn8guL pic.twitter.com/U72KQU5eeG— Box Office Worldwide (@BOWorldwide) February 2, 2023
फिल्म ‘पठान’ ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए रितिक रोशन की ‘वॉर’ ‘केजीएफ-2’, ‘बाहुबली’ को पीछे छोड़ दिया है। शाहरुख खान की ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म पठान में शाहरुख खान पठान नाम के एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, जॉन अब्राहम विलेन बने हैं। इस फिल्म में सलमान खान ने भी कैमियो किया है। बता दें ‘केजीएफ 2’ के हिंदी डबिंग ने 46.79 करोड़ का सेकेंड डे कलेक्शन किया था। ‘बाहुबली 2’ ने 40.5 करोड़ की कमाई की थी।