आजादी के 75 वर्ष होने के उपरांत 75 फीट का फहराया जायेगा तिरंगा।
अमेठी 9 अगस्त 22 को नेहरू युवा केंद्र अमेठी के तत्वावधान में आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर भारत सरकार द्वारा संचालित अमृत महोत्सव , जो 11अगस्तर से 17 अगस्त तक आयोजित किया गया है। जिसमें उपनिदेशक डॉ आराधना राज ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हम सबके लिए गौरव पूर्ण क्षण है। आजादी के 75 वर्ष हो चुके इसी के तहत 75 फीट का तिरंगा फहराया जायेगा। हम-सब को उल्लास के साथ इस अमृत महोत्सव के महायज्ञ को सफल बनाना है। इसमें नेहरू युवा केंद्र अमेठी के साथ गायत्री शक्तिपीठ अमेठी, राष्ट्रीय सेवा योजना , अमेठी जल बिरादरी के साथ जन- जनकी भागीदारी शामिल रहेगी।इस अभियान की सफलता युवाओं के ऊपर निर्भर है। इसमें जल तिरंगा यात्रा में शामिल हैं, जो अमेठी कस्बे में निकलेगी। जनपद के अमृत महोत्सव के नोडल अधिकारी मुख्य अतिथि डी पी आर अमेठी श्रीकांत यादव ने कार्यक्रम की एक संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम हमारे लिए गौरव का विषय है और बताया कि शीघ्र ही विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत कर दी जाएगी। पूर्व प्राचार्य डॉ त्रिवेणी सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि गायत्री शक्तिपीठ अमेठी हर दृष्टि से सहयोग देने के लिए तैयार है। वर्चुअल कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अमेठी जल बिरादरी के संयोजक डॉ अर्जुन पाण्डेय ने कहा कि न केवल भारत देश-दुनिया के प्रवासी भारतीय इस महापर्व में पूर्ण मनोयोग से तैयार है। आवश्यकता है कि अनूठी अमेठी हर घर तिरंगा फहराकर कीर्तिमान बनाये। जिला संयोजक सरिता सिंह ने कहा कि हमारी टीम पूरी तरह से तैयार है। क्षेत्राधिकारी एन आई ऐ पवन वर्मा ने बताया कि 75 फीट का तिरंगा बनकर तैयार हो चुका है। बाईक रैली के संयोजक राजेन्द्र प्रताप सिंह के साथ सरिता सिंह, विवेक मिश्र, ललित कुमार, विकास शुक्ल,सुनील कुमार पिन्टू शुक्ल के साथ राष्ट्रीय युवा सेवक संघ अपने ब्लाकों के 10 -10 की संख्या में अभियान में भागीदारी करेंगे।