उत्तर प्रदेशलखनऊ
लखनपुरी से 151 महिलाओं का दल रामलला के दर्शन करने गया अयोध्या
लखनऊ। लखनपुरी के पक्का पुल स्थित प्राचीन लेटे हुए हनुमान जी मंदिर से 151 महिलाओं का दल अयोध्या धर्म नगरी रामलला के दर्शन करने के रवाना हुआ। इस यात्रा से पहले महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा। मंदिर के मुख्य सेवादार डॉ विवेक तांगड़ी, समाजसेविका बिंदु बोरा, पार्षद अनुराग मिश्रा, समाज सेवी ऋद्धि किशोर गौड़ ने सनातनी ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया। लक्षिका ग्रुप की प्रमुख उषा अग्रवाल एवं सुषमा झिंगरन द्वारा इस यात्रा का संयोजन किया गया। इस अवसर पर सीमा चंद्रवंशी, नीतू यादव, विनीता मिश्रा, पंडित राजेश शुक्ल, कृष्णा मिश्रा, रीता रस्तोगी, संजीव झिंगरन, आनंद मिश्रा, जगदीश श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।