महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारीज ने निकाली शोभायात्रा

लखनऊ। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज के सैकड़ों भाई-बहनों ने विशाल शिवजयंती शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। शोभायात्रा में ब्रह्माकुमारीज के सैकड़ों भाई-बहन, कतारबद्ध होकर, सबको दिव्य स्वरूप का दर्शन कराते हुए चल रहे थे।
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण, यात्रा के आगे आगे चल रही 12 ज्योतिर्लिंगों की झांकी रही। इसमें सभी ज्योतिर्लिंगों को दर्शाते हुए उनके सच्चे सच्चे अर्थों को स्पष्ट किया गया था। झांकी में एक योग भट्टी भी रखी गई थी जिसमें भक्तों को अपने विकारों को स्वाहा करने की प्रेरणा दी जा रही थी। पूरी शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने शिवलिंग दर्शन किए एवं शिव परमात्मा से संबंध कैसे जोड़ा जाए, इसका ज्ञान प्राप्त किया। यह शोभा यात्रा मंगल पांडे चौराहा, पत्रकरपुराम होते हुए विराट खंड स्थित पार्क पर जाकर समाप्त हुई।